Raigarh हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गया जेल,घायल पर ब्लेड से किया था हमला

0
IMG-20250919-WA1043.jpg

सामना-रायगढ़-कोतरारोड पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी दिव्यांशु सिदार उर्फ बाबा पिता रामेश्वर सिदार उम्र 20 वर्ष निवासी गोर्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे रिमांड पर जेल भेजा गया।

17 सितंबर की रात जब योगेश सिदार निवासी गोर्रा अपने साथियों के साथ प्राथमिक स्कूल के सामने खड़ा था। तभी गांव का रामेश्वर सिदार अपनी पत्नी और बेटे दिव्यांशु सिदार के साथ मोटरसाइकिल पर पहुंचा। बातचीत के दौरान दिव्यांशु सिदार ने योगेश के साथी चैतन विश्वकर्मा को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और ब्लेड से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।

घायल चैतन को जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया। मामले में अपराध क्रमांक 377/2025 धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

फरार आरोपी दिव्यांशु की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। इसी दौरान गांव में देखे जाने की सूचना पर थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने स्टाफ के साथ घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *