सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत,तीसरा गंभीर, परसदा के पास हुई दुर्घटना

0
n687708841176226476583210c980de28ddb395143e7c9bbd766e069f1171f7d0e7a69e6a4a4514114b0d3e.jpg

रायगढ़ और जशपुर निवासी थे मृतक

सामना – छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले में सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत परसदा के पास एक तेज रफ्तार  कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे रायपुर रिफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी शिक्षक (32 वर्षीय) जयराम नागवंशी, जशपुर निवासी ओम प्रकाश उम्र 16 वर्ष और घायल लिंगूराज नागवंशी 16 वर्ष के रूप में की गयी है। तीनों भाई रायगढ़ और जशपुर के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि, बाइक सवार तीनों भाई मंगलवार को लोहांडीगुड़ा जगदलपुर से रायगढ़ जा रहे थे तभी परसदा नाले के पास एक तेज रफ्तार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दो सगे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *