समाज विशेष के लोगों के लिए अशोभनीय टिप्पणी करने वालों के खिलाफ हो तत्काल कार्रवाई-अमरकांत साहू

0
IMG-20251105-WA1185.jpg

युवा कांग्रेस नेता ने की जिला पुलिस प्रशासन से अपील

सामना -रायगढ़- युवा कांग्रेस नेता अमरकांत साहू ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इन दिनों समूचा रायगढ़ शहर समाज विशेष लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही शोभनीय टिप्पणी को लेकर आक्रोशित है।इसे लेकर विभिन्न समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है जिला पुलिस प्रशासन को इसे पूरे गंभीरता से लेते हुए इससें जुड़े लोगों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत महसूस हो रही है जिससें की आगामी समय ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।हालांकि जिला पुलिस प्रशासन स्तर पर समाज के ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है परंतु इस पर और भी कड़ाई बरतने की आवश्यकता है।चूंकि लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है,जिसे लेकर विभिन्न समाज के लोगों में जहाँ आक्रोश देखा जा रहा है वहीं शांति व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ते दिखाई दे रही है।


उल्लेखनीय है कि अभी हाल में ही महाराजा अग्रसेन के खिलाफ किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अशोभनीय टिप्पणी की गई थी जिससें आक्रोशित अग्र समाज के लोगों द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष कल धरना प्रदर्शन करना पड़ा। करीब दो दिन पहले ही किसी असामाजिक तत्व द्वारा छठ पूजा के दौरान ऐसी ही अशोभनीय टिप्पणी की गई थी जिसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भोजपुरी समाज द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित में ज्ञापन सौंपा गया था।इसी तरह इसके पहले ही एक व्यक्ति ने संत शिरोमणि समाज सुधारक बाबा गुरुघासीदास जी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी जिसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सतनामी समाज के लोगों ने रैली निकाली थी।यहाँ यह बताना भी जरूरी होगा कि कुछ माह पूर्व रायगढ़ शहर में लगभग माह भर पूर्व देश के भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ उछाला गया था जिस मामले में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस तरह देखा जाये तो एक के बाद एक लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे है जिसे लेकर समाज विशेष लोगों में निरंतर आक्रोश बढ़ता जा रहा है समाज में भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है।समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। जिला पुलिस प्रशासन को पूरी गंभीरता से लेते हुए बिना किसी देरी के कार्रवाई करने की आवश्यकता है जिससें की  ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके और समाज विशेष लोगों के खिलाफ इस तरह अभद्र टिप्पणी करने वालों की हिम्मत न हो सके।अभी हाल में हुई घटनाओं पर उससें जुड़े लोगों के खिलाफ जिला पुलिस प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर की गई कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग धन्यवाद के पात्र है परंतु ऐसी घटनाओं पर मद्देनजर रखते हुए और भी त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत समाज को महसूस हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *