Raigarh दुर्घटनाओं से बचाव के लिए डिग्री कॉलेज के सामने स्पीड ब्रेकर की मांग,अभाविप ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

0
IMG-20251127-WA1178.jpg

Samna.in- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायगढ़ ने दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षा के लिए किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय यानी डिग्री कॉलेज के सामने स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग नगर निगम आयुक्त से की है।

इस संबंध में उन्होंने 27 नवंबर गुरुवार को निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।अपने सौंपे गए ज्ञापन में अभाविप ने कहा है कि रायगढ़ के अग्रणी महाविद्यालय किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के सामने विभिन्न दिशाओं की ओर जाने का मार्ग है जिसके कारण वाहन बहुत तेजी से गुजरते हैं ,जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं,इन दुर्घटनाओं से बचाव के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए,साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाए।

दिव्यांशु साहू मंत्री (डिग्री कॉलेज इकाई)

दिव्यांशु साहू मंत्री डिग्री कॉलेज इकाई ने बताया कि हमने निगम आयुक्त से आग्रह किया है कि इस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करे अन्यथा एबीवीपी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *