Raigarh कोतरारोड में महिला से दुष्कर्म के 4 आरोपी गिरफ्तार,एक फरार

0
IMG-20260406-WA0928.jpg

Samna.in Raigarh  कोतरारोड पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

37 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ 4 अप्रैल की रात करीब 11/30 बजे वह अपने पति के साथ मेन रोड दुकान सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान ऑटो में पहुंचे आरोपी मुन्ना गिरी और उसके साथी महिला को अकेला समझकर जबरन सड़क किनारे स्थित दुकान के अंदर ले जाने लगे।महिला के पति द्वारा विरोध करने पर आरोपी दीपक सिदार और पिंटू निषाद ने उसे पकड़कर मारपीट की। इसके बाद आरोपी मुन्ना गिरी, योगेश सिदार और जागेश्वर पटेल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

    पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना कोतरारोड में पांच आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 106/2026 धारा 70(1), 115 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना गिरी पिता अशोक गिरी उम्र 27 वर्ष, देव कुमार उर्फ दीपक सिदार पिता भानू सिदार उम्र 23 वर्ष, जागेश्वर पटेल पिता सुशील पटेल उम्र 32 वर्ष तथा पिंटू निषाद पिता मदन निषाद उम्र 23 वर्ष शामिल हैं।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी पिंटू निषाद से घटना में प्रयुक्त ऑटो  को भी जब्त  किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फरार आरोपी योगेश सिदार की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई करेगी। यह बेहद गंभीर मामला है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *