छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट

0

Samna.in.Chhattisgarh Weather Update मौसम विभाग ने 18 अगस्त को उत्तरी इलाकों के कुछ जिलों में…

img_20260722_1001314957942258574972037

Oplus_131072

Samna.in.Chhattisgarh Weather Update मौसम विभाग ने 18 अगस्त को उत्तरी इलाकों के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है,वहीं रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना बनी रहेगी।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली, 40 से 60 किमी की तेज रफ्तार से तेज हवा चलने और वर्षा की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है

रायगढ़ जिले में 718 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ जिले में 17 अगस्त तक 718 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 21 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 845.1 मिली मीटर, पुसौर में 701, खरसिया में 606.9, घरघोड़ा में 542.0, तमनार में 979.4, लैलूंगा में 608.8, मुकडेगा में 547.5, धरमजयगढ़ में 473.6, छाल में 877.0 एवं कापू में 998.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *