नशीली व नकली दवाओं के खिलाफ सघन अभियान,4मेडिकल स्टोर की जांच

0
IMG_20260821_193803

Oplus_131072

Samna.in.Raigarh नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार नशीली एवं नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ शहर में राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सीएण्डएफ एजेंट, सुपर स्टॉकिस्ट, थोक औषधि विक्रेताओं सहित संदिग्ध प्रतिष्ठानों को चिन्हांकित कर उनके यहां दवाओं के क्रय-विक्रय, स्टॉक एवं संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रायगढ़ शहर में सुमित फार्मा, श्रीराम मेडिकल स्टोर, ओम मेडिकल स्टोर एवं अनुराग मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठानों में उपलब्ध औषधियों के स्टॉक, क्रय-विक्रय संबंधी दस्तावेजों तथा अभिलेखों की नियमानुसार जांच की गई।
              खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जांच के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान में औषधि नियमों का उल्लंघन अथवा अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान का उद्देश्य नशीली, नकली एवं संदिग्ध दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *