Raigarhमोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

0
IMG_20261007_185452

Oplus_131072

Samna.in.Raigarh तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत राठिया निवासी बासनपाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथी रजनीकांत सिदार के साथ मिलकर इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया है।

मामले में आरोपी रजनीकांत सिदार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की गई 6 नग एक्साइड बैटरियां, कुल कीमत करीब 30,000 बरामद की हैं।

प्रार्थी चन्द्रसेन कुर्रे ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने थर्मल पावर प्लांट तमनार स्थित मोबाइल टावर का सुबह निरीक्षण करने पर उसके सेल्टर का ताला टूटा हुआ मिला। सेल्टर के अंदर रखी 6 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब 30,000, गायब थीं।

घटना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल संदेहियों की पतासाजी शुरू की। दूसरे ही दिन पुलिस ने संदेही रजनीकांत सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी हेमंत राठिया के साथ मिलकर मोबाइल टावर के कमरे का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी रजनीकांत के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने इंदिरानगर भट्ठी के सामने अमरैया के झुरमुट में छिपाकर रखी 4 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब 20,000, बरामद कर विधिवत जप्त की थीं। इसके बाद आरोपी रजनीकांत सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।

 मामले में फरार आरोपी हेमंत राठिया की तमनार पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने आज उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की 2 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब 10,000 बरामद कर विधिवत जप्त की गईं। आरोपी हेमंत राठिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *