November 23, 2026

CG Covid Update:- छत्तीसगढ़ में कोरोना के 19 नए मामले आए सामने….राजधानी में आज मिले 13 संक्रमित…रायगढ़ में 2

IMG_20231223_135731.jpg

सामना:- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना ने अपने पैर पसार दिए हैं,प्रदेश में रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार 4 जनवरी को  रायगढ़ में 2,दुर्ग से 1,रायपुर में 13,कोरिया 1राजनांदगांव 1 और सुकमा में 1नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है ।इस तरह अब छत्तीसगढ़ में आज कुल 19 एक्टिव केसेस सामने आए हैं।

छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक मामले रायगढ़ में:-  कोरोना संक्रमितों के अकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ में सबसे अधिक मामले रायगढ़ जिले से हैं।रायगढ़ जिले में वर्तमान में एक्टिव केसेस की संख्या 44 पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दुर्ग में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22, रायगढ़ 44, मानपुर मोहला चौकी 1, बालौद 2 रायपुर में 32, बेमेतरा 3,बलौदा बाजार 2, धमतरी 2,जांजगीर चम्पा 1, सारंगढ़ 1राजनांदगांव में 1, कांकेर 1सुकमा 2,कोरिया 6 सूरजपुर में 2, बस्तर 5,टोटल एक्टिव केसेस  हैं। इस तरह प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 128 पहुंच चुकी है।

दो गज की दूरी मास्क है जरूरी:-  एक बार फिर मास्क की जरूरत महसूस की जाने लगी है। इसके साथ-साथ दो गज की दूरी रखना भी सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक जान पड़ता है। हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो इस बार का कोरोना वायरल जान लेने जितना खतरनाक या घातक नही माना गया है। इसके बावजूद पहले से बीमार मरीजों को यह संक्रमण भारी पड़ सकता है।

सर्दी खांसी जैसे लक्षण ना करें नजरअंदाज:- स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य संस्थान संचालकों को सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़त मरीजों की कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से मास्क पहनकर ही बाहर निकले। सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण है तो कोरोना की जांच अवश्य कराएं।

Advertisement Carousel