November 23, 2026

Bilaspur:- कांग्रेस नेता अकबर खान व तैयब हुसैन के खिलाफ़ एक और एफआईआर…आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का आरोप..

IMG_20240106_172351.jpg

सामना:- बिलासपुर:- 16 महीनों की जांच के बाद सरकंडा पुलिस ने तथाकथित कांग्रेसी नेता और जमीन दलाल अकबर खान व पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी पार्षद तय्यैब हुसैन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही भू-माफिया कांग्रेस नेता अकबर खान पर पुलिस ने महज एक सप्ताह के भीतर आत्महत्या के लिए उकसाने का दूसरा केस दर्ज किया है।

चांटीडीह निवासी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर रज्जब अली ने अकबर व तैयब की प्रताड़ना से तंग आकर गत 4 अक्टूबर 2022 को चांटीडीह निवासी बिल्डिंग सप्लायर ने फांसी लगाकर अपने घर के सामने आत्महत्या कर ली थी। रज्जब अली की पुश्तैनी जमीन का 20 वर्ष से पारिवारिक विवाद चल रहा है। अकबर खान व तैय्यब हुसैन ने जमींन का अवैध तरीके से सीमांकन करवा रज्जब अली को धमका कर जमीन खाली करने को कहा करते थे।आरोप है कि इन दोनों की धमकी से तंग आकर रज्जब अली ने आत्महत्या कर ली थी।

Advertisement Carousel