November 22, 2026

अगर आप फटी एड़ियों से हैं परेशान, अपनाएं पद-अभ्यंग पद्धति

IMG_20240110_083432.jpg

सामना:- क्या है पद-अभ्यंग पद्धति :- सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों में एड़ियां फटने की समस्या देखी जाती है ये समस्या उनमें ज्यादा देखी गई है जिनकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई होती है,कभी कभी तो एड़ियां इस कदर फट जाती हैं कि दर्द और खून तक आना शुरू हो जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने लोग कई तरह के क्रीम भी इस्तेमाप करते हैं लेकिन कोई खास फायदा नहीं होता।आज हम आपको इस परेशानी से छुटकारा पाने आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में जानकारी देंगे।जिसे अपनाने से महज 14 दिनों के अंदर आपको फटी एड़ियों की समस्या से मुक्ति मिल सकती है

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ दीक्षा भावसार के मुताबिक आयुर्वेद में फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए पद-अभ्यंग पद्धति का इस्तेमाल किया जाता है। संस्कृत में पैरों को ‘पद’ कहा जाता है। एक्सपर्ट का कहना है, “पैर हमारे शरीर की नींव हैं। ये हमें जमीन से जोड़ते हैं। पैरों में भी कई प्रेशर पॉइंट्स होते हैं, जिनका प्रतिरक्षा और तंत्रिका तंत्र से सीधा संबंध होता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा का मानना है कि इन बिंदुओं को उत्तेजित करने से तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद मिल सकती है। इसलिए पैरों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मालिश बहुत जरूरी है।”

Advertisement Carousel