November 23, 2026

Bilaspur – हाईटेक बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं का आभाव,बना शराबियों का अड्डा

IMG_20240112_194230.jpg

Samna:- Bilaspur- 12jan:- यात्रियों को बेहतर सुविधा देने तिफ़रा में हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण कराया गया था, जो देखरेख के अभाव में अब बदहाल हो चुका है ।चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है ,टिकट काउंटर शराबियों का अड्डा बन गया है। वही शौचालय की बदहाल स्थिति, यात्रियों के बैठने की कोई इंतजाम नहीं हैं।इससे यात्रियों में गहरी नाराजगी है, उनका कहना है की यात्रा करने से पहले ही यहां की अवस्था हमें थका देती है। जिस प्रकार हाईटेक नाम से अंदाजा लगाया गया था कि हर कुछ हाईटेक होगा लेकिन यहां तो लाठी टेक व्यवस्था है, पुराना बस स्टैंड से भी बददर हालत में हाईटेक बस स्टैंड नजर आ रहा है ।कुछ दिन पूर्व मुख्य गेट से कब्जा हटाया गया था निगम टीम के जाते ही फिर से मुख्य गेट में दुकान ठेला सज गई है। जिससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होती है , यात्रियों का कहना है की शिकायत के बावजूद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा ,शाम होते ही शराबीयो,आसामाजिक तत्वों का जमघट लग जाता है।यात्रियों को नई सरकार से व्यवस्था सुधरने उम्मीद हैं।

Advertisement Carousel