November 25, 2026

Jashpur एक माह तक घूमेगा जागरूकता रथ, सड़क और साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को करेगा जागरूक

IMG-20240116-WA0626.jpg

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को बगिया निवास से किया रवाना

Samna:- Raipur:- 16 jan 2024:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया के निवास स्थल से सड़क सुरक्षा हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। नशे में गाड़ी न चलाएं। सड़क पर लापरवाही से न चलें। एक छोटी सी चूक से कई जिंदगी दांव पर लग जाती है। अतः जिम्मेदारी पूर्वक नियमों का पालन करें।

34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत जशपुर जिला पुलिस विभाग द्वारा रैली निकाली गई,जो लोगों को यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेगी। नवा अंजोर रथ में वीडियो फिल्मस के माध्यम से सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के प्रति आम जन को जागरूक किया जाएगा। यह रथ अगले माह तक पूरे जिले का भ्रमण करेगा।

Advertisement Carousel