November 23, 2026

Raigarh सशस्त्र सेना वेटरन्स डे का हुआ आयोजन

IMG-20240118-WA1117.jpg

Samna:- Raigarh:- 18 जनवरी 2024:- अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में 8 वां सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया गया। इस मौके पर एनसीसी कमाडिंग अफसर कर्नल संतोष कुमार, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता श्री सुभाष त्रिपाठी, सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आशीष पाण्डेय (से.नि.) एवं भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।


           अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कहा कि आप सब देश के उन विशेष कर्मठी लोग है जिन्होंने मातृ भूमि की सेवा करते हुए अपना संपूर्ण जीवन झोंक दिया। आपने अपने परिवार और राज्य को गौरवान्वित किया है, इसके लिए हम सब तथा देश आभारी है। राष्ट्र की सेवा और समर्पण से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। आप सब वे भाग्यशाली लोग है जिन्हें देश सेवा करने का अवसर मिला। इस योगदान के लिए जिला एवं राज्य प्रशासन हमेशा आपके साथ है। आपके परिवारों का पुनर्वास, कल्याण तथा सहायता के लिए प्रशासन हमेशा तत्पर है।

देश के प्रथम कमाण्डर इन चीफ, फील्ड मार्शल के.एम.करियप्पा, ओबीई, 14 जनवरी 1953 को सेवानिवृत्त हुए थे। संपूर्ण पूर्व सैनिकों की सेवाओं का स्मरण करने और उन्हें सम्मान देने के उद्देश्य से फील्ड मार्शल के.एम.करियप्पा के सेवानिवृत्ति दिवस को सशस्त्र सेना वेटरन्स डे के रूप में मनाया जाता है। आज यहां आप सब इसी प्रतीक दिवस का प्रतिनिधित्व कर रहे है। यहां आप सब एकत्रित हुए। बहुत अच्छा लगा, जिस तरह से देश की सेवा करते रहे और अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाये, लेकिन अब अपने परिवार का अच्छे से ध्यान रखें, सुरक्षित रहें। जिला प्रशासन आपकी हर संभव मदद के लिए हमेशा तत्पर है।

Advertisement Carousel