Budget 2024:- सूर्योदय योजना,300 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त

0
n5792116681706759941946b0c0b60ae44be61f6e6079f2227ac810e31d2ab35c5ae0979ea5f9e01953e718.jpg

सामना:- बजट 2024 में प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का जिक्र हुआ और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि इस योजना के तहत जिन लोगों के घरों पर सोलर सिस्टम लगेगा, उन्हें 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के ठीक बाद इस योजना का ऐलान किया था, साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक की थी. प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत देशभर के एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे.

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का लाभ देश के गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगा. इस योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद एक्स पर पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने बताया कि इस योजना से ऊर्जा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बनेगा. उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो. अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी. इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *