October 30, 2026

CG Breaking IPS राहुल भगत बने मुख्यमंत्री साय के सचिव,रिटायर्ड एडीजी राजेश मिश्रा को मिला यह प्रभार

IMG_20240203_151140.jpg

Samna:- Chhattisgarh:- Rahul Bhagat:- भारतीय पुलिस सेवा के अफसर राहुल भगत मुख्यमंत्री के सचिव बनाए गए हैं। गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। राहुल भगत राजनांदगांव रेंज के आईजी पद पर पदस्थ हैं। भगत 2005 बैच के अफसर हैं और वे पहले भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ काम कर चुके हैं।

राहुल भगत का जन्म 15 अक्टूबर 1974 को हुआ था। 2004 में यूपीएससी निकालकर 22 अगस्त 2005 को उन्होंने आईपीएस की सेवा ज्वाइन की। बेहद साफ सुथरी छवि के आईपीएस राहुल भगत छत्तीसगढ़ में नारायणपुर कांकेर रायगढ़ और कवर्धा के एसपी रह चुके हैं। भगत स्पेशल टास्क फोर्स के एसपी भी रहे हैं।

रिटायर्ड एडीजी राजेश मिश्रा को ओएसडी पीएचक्यू बनाया गया है। हाल ही में रिटायर हुए एडीजी राजेश मिश्रा को ओएसडी पीएचक्यू बनाया गया है। संविदा नियुक्ति पाने वाले मिश्रा डीजी रैंक के तीसरे अफसर हैं। इनसे पहले डीएम अवस्‍थी और संजय पिल्‍ले संविदा पर काम कर रहे हैं।

1990 बैच के आईपीएस हैं राजेश मिश्रा:- राजेश मिश्रा 1990 बैच के आईपीएस हैं। बिलासपुर आईजी रहने के बाद छत्तीसगढ़ में उन्हें कोई खास पोस्टिंग नहीं मिली है। हालांकि, तीन साल वे सेंट्रल डेपुटेशन पर सीआरपीएफ में भी रहे। 2022 में वे दिल्ली से लौटे। राज्य सरकार ने उन्हें डीजी का प्रमोशन तो दे दिया मगर कामकाज के मामले में उन्हें हासिये पर ही रखा गया। सीनियर एडीजी होने के बाद भी फॉरेंसिक साइंस में वे पिछले डेढ़ साल से समय गुजार रहे हैं।