November 22, 2026

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले को मिली बहुप्रतिक्षित रेललाईन के लिए 300 करोड़,आईटीआई के लिए 1 करोड़ रूपए की सौगात

IMG-20240211-WA1285.jpg

कबीरधाम जिलेवासियों ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का जताया आभार

सामना:- रायपुर:- 11 फरवरी 2024:-  अमृतकाल की नींव का बजट कबीरधाम जिले के लिए विशेष रहा। जिलेवासियों द्वारा डोंगरगढ़-कवर्धा-कटघोरा रेलालाईन के लिए किए गए मांग पर मुहर लगी और पहले ही बजट में वित्तमंत्री  ओपी चौधरी ने 300 करोड़ रूपए का प्रावधान इसके लिए किया। उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा के विशेष प्रयासों और पहल से कबीरधाम जिले के लिए बड़ी सौगात मिली है।

इसके आलावा नगर पंचायत पिपरिया में 1 करोड़ की लागत से नवीन अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था के निर्माण होने से युवाओं को रोजगारमुखी प्रशिक्षण प्राप्त होगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला थाना और बढ़ते सायबर अपराध को रोकने के लिए सायबर थाना बनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित भारतीय प्रौद्योगिक संस्था की भांति कबीरधाम में छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिक संस्था भवन का निर्माण इसी वर्ष से किया जाएगा। कवर्धा का जिला चिकित्सालय आर्दश जिला चिकित्सालय के रूप में विकसित होगा। कबीरधाम जिलेवासियों ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार जताया है।

नवीन अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था खुलने से युवाओं को मिलेगा रोजगारमुखी प्रशिक्षण – मुकेश अग्रवाल:- कवर्धा निवासी पूर्व जिला पंचायत सभापति  मुकेश अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत पिपरिया में नवीन अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था के लिए बजट में 01 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। नवीन अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था खुलने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगारमुखी प्रशिक्षण मिलेगा। जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने पिपरिया क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार प्रकट किया है।

Advertisement Carousel