November 22, 2026

IAS यशवंत कुमार बने राज्यपाल के सचिव,हटाए गए अमृत खलको

IMG_20240223_102220.jpg

      Samna:- :- राज्य शासन ने राज्यपाल के सचिव पद से आईएएस अमृत खलको को हटाकर उनके स्थान पर आईएएस यशवंत कुमार को नियुक्त किया है।सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश 22 फरवरी की देर रात जारी किया।

आदेश के मुताबिक यशवंत कुमार को राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार, 2007 बैच के IAS यशवंत कुमार संचालक ग्रामोद्योग, अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड, प्रबंध संचालक हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक खादी एवं ग्रामोद्योग हैं। उन्हें वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यशवंत कुमार वर्ष 2007 बैच के आईएएस अफसर हैं। यशवंत पूर्व में भी 46 वें कलेक्टर के रुप में रायगढ़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साल 2012 में सारंगढ़ एसडीएम के अलावा वे जिला पंचायत रायगढ़ के सीईओ भी थे। इसके बाद पहली बार बीजापुर में कलेक्टर के रूप में उन्होंने अपनी सेवाएं दी थी।

Advertisement Carousel