November 22, 2026

CG लोकसभा चुनाव:- रायगढ़ से शांता साय का नाम सबसे आगे!आचार संहिता से पहले बीजेपी करेगी नामों का ऐलान

IMG_20240226_162830.jpg

सामना:- लोकसभा चुनाव:- छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर केंन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में सभी 11 नामों पर मंथन किया गया है और जल्द ही बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।

रायगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवारों की लिस्ट तो लंबी है, लेकिन इसमें  बीजेपी की शांता साय का नाम सबसे आगे बना हुआ है। शांता साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भतीजी हैं।  शांता साय लंबे समय से बीजेपी से जुड़ी हुईं हैं भाजपा की महिला मोर्चा सहित विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं लिहाजा उन्हें राजनीति का लंबा अनुभव भी है।इसके अलावा बीजेपी की पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक गोमती साय, रवि भगत, कौशल्या देवी, सुनीति राठिया सत्यानंद राठिया, सुषमा खलखो का नाम भी चर्चा में बना हुआ हैं। सूत्रों की मानें तो बीजेपी आचार संहिता लगने से पहले उम्मीदवारों  की सूची जारी कर सकती है।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से 2 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। बाकि 9 सीटों पर भाजपा के सांसद है। इस बार पार्टी ने सभी 11 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं की बैठके शुरू हो गई है साथ ही केंन्द्रीय नेताओं का भी राज्य में आना जाना शुरू हो गया है।

Advertisement Carousel