November 23, 2026

गर्मी के बीच राहत की ख़बर,छत्तीसगढ़ में कई स्थानों में बारिश

IMG_20240406_123937.jpg

सामना:- CG weather Update:- छत्तीसगढ़ में पारा 42 डिग्री तक पहुंच चुका है,इस भीषण गर्मी की तपिश के बीच राहत की खबर है,छत्तीसगढ़ में मौसम में करवट ली है,जिसके लिए मौसम विभाग ने 7- 8 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था।

रविवार की सुबह सुहानी रही। अचानक मौसम ने करवट बदला और आसमान में काले बादल छा गए और गरज चमक के साथ हल्की वर्षा आरंभ हो गई। कई स्थानों पर वर्षा की गति तेज रही। इससे पिछले दो-तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार तक बने रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 7- 8 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के अलावा अंधड़ चलने, बिजली गिरने साथ ही ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 3 दिन में दिन बारिश की संभावना हैं।

Advertisement Carousel