November 22, 2026

Summer Vacation छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों का आदेश जारी

IMG_20240421_115727.jpg

Samna:-Summer Vacation 2024:-छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के समस्त स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश में 22 अप्रैल से 15 जून तक सभी शासकीय,गैर शासकीय स्कूल बंद रहेंगे।

छत्तीसगढ़  के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से घोषित किए जाने थे लेकिन वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए अभिभावकों द्वारा स्कूलों में अवकाश की मांग की जा रही थी,हालांकि गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्कूल पहली पाली में ही संचालित किए जा रहे थे। फिर भी बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने 9 दिन पहले ही अवकाश घोषित कर दिए।

Advertisement Carousel