Priyanka Gandhi की कोरबा में जनसभा,ज्योत्सना महंत के पक्ष में करेंगी प्रचार

0
IMG_20240502_094313.jpg

Samna:- Priyanka Gandhi in Chhattisgarh:- कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं।प्रियंका गांधी आज प्रदेश के कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगी,इस दौरान कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में आज आयोजित किए गए जनसभा को यहां पर संबोधित करेंगी।

छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी का यह दूसरा दौरा है, मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी आज लगभग 11: 45 बजे के करीब प्रदेश के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में लैंड करेंगी,जिसके बाद वह यहां से कोरबा के लिए रवाना होंगी.जहां पर 12:30 बजे के करीब वह कोरबा पहुंचेंगी,इसके साथ ही लगभग 12.30 से 1.30 बजे तक कोरबा के चिरमिरी में इस दौरान सभा में सम्मिलित होंगी, इसके अलावा यहां के डोमनहिल स्थित फुटबॉल ग्राउंड में भी प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी।वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में लोक सभा चुनाव को लेकर सभा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *