मई में ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़ेगा पारा,11 दिनों तक चलेगी लू!

0
IMG_20240502_092259.jpg

छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, आंतरिक ओडिशा में 5 से 7 दिन चलेगी लूं

Samna weather Update मई महीने में देश के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा और चढ़ेगा और लू के दिन भी बढ़कर 11 दिन तक हो सकते हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक ने मई महीने के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अप्रैल के महीने में 5 से 7 और फिर 15 से 30 तारीख के बीच दो दौर में लू चली। 1901 से दर्ज किए जा रहे तापमान में यह पहला मौका था कि इन क्षेत्रों में अप्रैल में इतना अधिक न्यूनतम तापमान रहा। उन्होंने यह भी बताया कि 1980 के दशक के बाद से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान आम हो गया है।

इन क्षेत्रों में लू:– दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में मई में करीब 8-11 दिनों तक लू चल सकती है।

इन क्षेत्रों में लू:- राजस्थान के शेष भाग, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में इस महाने 5-7 दिन लू चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़:- बुधवार को छत्तीगढ़ में दिन भर तेज गर्मी पड़ी। झुलसाने वाली गर्मी से लोग दिनभर हलाकान रहे। न्यूनतम तापमान भी बढ़ने की वजह से रात में भी गर्म हवाएं चलती रही। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी आसमान दिनभर खुला रहेगा और तापमान में वृद्धि होने की संभावना बनी रहेगी।

वहीं बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को लू से बचाव के लिए सतर्क रहने कहा जा रहा है। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर एडवाइजरी जारी कर लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने कहा जा रहा है। घर से बाहर निकलते समय धूप से बचाव के लिए स्कार्फ अथवा अन्य साधन उपयोग में लाने निर्देशित किया जा रहा है।

देशभर में मई में सामान्य बारिश का अनुमान
आईएमडी के मुताबिक, मई के महीने में सामान्य बारिश (दीर्घकालिक औसत के 91-109 फीसदी तक) होने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों, प्रायद्वीपीय और पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *