गृह मंत्रालय में 43 पदों पर भर्तियां,आवेदन प्रक्रिया शुरू

0
IMG_20240504_085116.jpg

असिस्टेंट कम्युनिकेशन ऑफिसर और असिस्टेंट के पदों पर भर्तियां

Samna Ministry of Home Affairs -एमएचए ने डायरेक्टरेट ऑफ कोऑर्डिनेशन पुलिस वायरलेस में असिस्टेंट कम्युनिकेशन ऑफिसर और असिस्टेंट के पदों के लिए भर्तियां निकाली है,उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

एमएचए के इस भर्ती के माध्यम से कुल 43 पदों पर बहाली की जाने वाली है, अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, तो 22 जून तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी गृह मंत्रालय में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो सबसे पहले दिए गए इन बातों को गौर से पढ़ें.

एमएचए में इन पदों पर होगी भर्तियां
असिस्टेंट कम्युनिकेशन ऑफिसर (Cy)- 08 पद
असिस्टेंट कम्युनिकेशन ऑफिसर- 30 पद
असिस्टेंट- 05 पद

गृह मंत्रालय में नौकरी पाने की योग्यता
जो कोई भी गृह मंत्रालय के इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। तभी वे इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *