October 30, 2026

करंट की चपेट से मृतक की पत्नी को विद्युत विभाग ने दी 4 लाख रुपये की सहायता राशि

WhatsApp Image 2024-06-17 at 18.10.34_81c41688

सामना:- रायगढ़- कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में गत दिवस विद्युत तार के चपेट में मृत हरि नारायण राठिया की पत्नी पवित्रा राठिया को विद्युत विभाग द्वारा चार लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है।

बिजली विभाग की ओर से कनिष्ठ यंत्री पूजा थवाईत ने यह चेक सौंपा।


14 जून शुक्रवार को दोपहर बिजली खंबे का तार टूटकर गिरने एवं टूटे तार के प्रवाहित करंट के चपेट में आने से बाइक सवार बरकसपाली, तमनार निवासी 32 वर्षीय हरि नारायण राठिया की मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी अनुसार श्री राठिया घरघोड़ा से होकर अपने गांव बरकसपाली गांव आ रहे थे, तभी यह घटना घटित हुई।

Loading