साथ रहने से मना किया तो पति ने की पत्नी की हत्या,आरोपी पति रिमांड पर

0
IMG_20240623_200538.jpg

सामना – रायगढ़- घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम सहसपुर टिहली पहाड़ जंगल में मिली महिला की लाश की शिनाख्तगी कर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

26 मार्च 2024 को ग्राम सहसपुर टिहली पहाड़ जंगल में एक अज्ञात महिला उम्र करीबन 35-40 वर्ष का शव पड़े होने की सूचना मिली। थाना घरघोडा में मर्ग क्र. 37/2024 धारा 174 द.प्र.सं. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव का पीएम कराया गया तथा अज्ञात मृतिका की शिनाख्तगी का प्रयास किया जा रहा था।

जांच के दौरान 8 जून 2024 को अज्ञात मृतिका की पहचान श्रीमती उर्मिला मिंज उम्र 35 वर्ष सा. सकरलिया पारा बोंकी ग्राम पंचायत कटाईपाली ”डी” चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के रूप में हुई।

मृतिका के परिजनों ने बताया कि उर्मिला मिंज (मृतिका) को 10-12 वर्ष से अकलसाय केरकेट्टा पत्नी बनाकर रखा था जिसके साथ उर्मिला को अंतिम बार देखे थे और अकलसाय केरकेट्टा पर घटना कारित करने की शंका जाहिर किये । घरघोड़ा पुलिस द्वारा शार्ट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें मृतिका के सिर में चोट लगने से मृत्यु होना लेख किया गया है।

मर्ग जांच पर अकलसाय केरकेट्टा के विरूद्ध अपराध क्र. 192/2024 धारा 302 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

संदेही अकलसाय को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि करीब डेढ साल से उर्मिला उसके साथ नहीं रह रही थी इसलिए वह उर्मिला को साथ रहने के लिये मना रहा था । इसी बीच 16मार्च की दोपहर वह उर्मिला से मिला और साथ रहने बोला लेकिन वह नहीं मानी लिहाज़ा उसने जंगल में पत्थर से सिर में मार कर हत्या कर दी।
घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी अकलसाय को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *