November 23, 2026

मूकबधिर युवती से छेड़खानी पर त्वरित कार्रवाई,आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

IMG-20240712-WA0404.jpg

सामना – पुसौर – रायगढ़- मूकबधिर युवती से छेड़खानी की रिपोर्ट पर पुसौर पुलिस द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए आरोपी को महज चंद घंटों में गिरफ्तार कर रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।

11 जुलाई को थाना पुसौर में स्थानीय महिला ने उसकी मूकबधिर बेटी के साथ आरोपित बसंत यादव (उम्र 36 साल) निवासी थानाक्षेत्र पुसौर द्वारा गंदी नियत से छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि गांव के सार्वजनिक बोर के पास बसंत यादव ने लड़की को गंदी नियत से पकड़ा और छेडखानी किया। लड़की खुद को बसंत से छुड़ाकर घर आयी और घटना की जानकारी दी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना पुसौर में आरोपी बसंत यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 167/2024 धारा 74 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पीड़िता के मूकबधिर होने की पुष्टि के लिए पंचनामा तैयार किया गया तथा पीड़िता का मूकबधिर विशेषज्ञ से काउंसलिंग कराया गया । दूसरी ओर टीआई पुसौर रोहित बंजारे द्वारा हमराह स्टाफ के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Advertisement Carousel