November 22, 2026

कैंडल मार्च निकलकर डॉक्टर मोमिता के हत्यारों को फांसी की मांग

FB_IMG_1723907978730.jpg

सामना -रायगढ़-कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। देशभर में इस घटना की निंदा करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

शनिवार को रायगढ़ में भी डॉक्टर मोमिता देवनाथ के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसीएशन के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया

इस कैंडल मार्च में तमाम सीनियर,जूनियर डॉक्टर्स के अलावा नर्सिंग के स्टूडेंट्स और आम नागरिकों ने भी शामिल होकर डॉक्टर मोमिता के लिए इंसाफ की मांग की। साथ ही इस जघन्य अपराध में शामिल सभी अपराधियों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग  करते हुए कहा कि भारत सरकार को अब ऐसे सख्त कदम उठाने की जरूरत है कि कोई भी अपराधी अपराध करने के बाद देश छोड़कर भाग ना सके।

गौरतलब है कि इस पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

Advertisement Carousel