November 23, 2026

ईद-ए- मिलाद के लिए 16 सितंबर को अवकाश घोषित

Screenshot_20240913_181609_OneDrive.jpg

सामना- छत्तीसगढ़ शासन के समान्य प्रशासन विभाग ने ईद ए  मिलाद  के लिए 16 सितंबर को अवकाश घोषित किया है।

इसके लिए जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 16 सितंबर 2024 (सोमवार) को ‘ईद-ए-मिलाद’ (मिलाद-उन-नबी) के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया है। 17 सितंबर 2024 को अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पहले से निर्धारित ऐच्छिक अवकाश को यथावत रखा गया है। गौरतलब है कि पूर्व में ‘ईद-ए-मिलाद’ पर 17 सितम्बर को अवकाश घोषित किया गया था।

Advertisement Carousel