November 23, 2026

हसदेव नदी में मिला मछुआरे का शव,पुलिस ने शुरू की जांच

IMG-20240922-WA0613.jpg


सामना:- कोरबा के हसदेव नदी के किनारे एक मछुआरे का शव तैरता मिला है।मृतक की शिनाख्ती कोरबा थाना की मानिकपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम कदमहाखार निवासी खिखराम खलखो के रूप में की गयी।

मृतक खिखराम खलखो रोजाना मछली पकड़ने  के लिए नदी में जाता था। परिजनों का कहना है कि खिखराम शनिवार की सुबह मछली पकड़ने  के नाम से घर से निकला था। जो शाम तक वापस  घर नहीं लौटा।

रविवार की सुबह लोगों से सूचना मिली कि नदी में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी।

बहरहाल पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मृत्यु का कारण अज्ञात है मामला प्रथम दृष्ट्या में पानी में डूबने से मृत्यु का जताया जा है। शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,जांच के बाद ही मृत्यु का कारण का पता चल जाएगा।पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु का मर्ग कायम कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी हैं।

Advertisement Carousel