November 23, 2026

Raigarh रेलवे अंडर ब्रिज से लगे घर में व्यक्ति का मर्डर

n6319808071727013209688caf0fdc87d46c9e568e223cf458a64d4473f03efbfe0743a7590e09bb9237560.jpg

सामना -रायगढ़ -रायगढ़ के रेलवे अंडर ब्रिज के पास ही स्थित घर में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।मृतक की पहचान रमेश तिवारी के रूप में की गई है जो घर में अकेला रहता था।इधर इस दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में डर का माहौल व्याप्त है।

गुरुवार कि सुबह जैसे ही आसपास के लोगों को इस घटना की भनक लगी,देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी,लोगों ने देखा कि रमेश तिवारी का खून से लतपथ शव उनके घर में पाया गया, हर कोई इस अप्रत्याशित घटना से सहमा हुआ था।तत्काल लोगों ने इसकी सूचना जूटमिल पुलिस को दी।

मामला जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 30 के बाजीराव पारा का है।वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

उम्र लगभग  50 वर्षीय मृतक रमेश तिवारी पत्नी की मृत्य,और दो बेटियों के विवाह के बाद घर में अकेला रहता था।बताया जा रहा है कि मृतक रमेश ब्याज में रुपए देने का कार्य किया करता था।फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है,लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस हत्या के पीछे पैसों के लेनदेन से जुड़ा मामला हो सकता है।

मृतक रमेश तिवारी की खून से लतपथ शव घर में
Advertisement Carousel