November 14, 2026

छत्तीसगढ़ के जवान की मौत,त्रिपुरा बॉर्डर पर था तैनात

n6384815681731162581516de5c7674bff69d77c32f3085337796a102df9d4d5b3e5486f911d2106e252a99.jpg

सामना – त्रिपुरा बॉर्डर पर तैनात BSF जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई,जवान के पार्थिव शरीर को गृह ग्राम लाया गया जहां BSF के जवानों ने सलामी देकर उसे अंतिम विदाई दी।

मृतक BSF जवान दाऊराम कंवर छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के पुटेकेला गांव का है,जो त्रिपुरा बार्डर में ड्यूटी पर तैनात था।जहां ड्यूटी करते वक्त हार्ट अटैक आने से उसकी मृत्यु हो गई।

त्रिपुरा बार्डर में डयूटी के दौरान पांच नवंबर को 39वर्षीय जवान दाऊराम कंवर को हार्ट अटैक आने पर बार्डर से इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ने दम तोड़ दिया।

जिसके बाद सात नवंबर को रायपुर से बीएसएफ के जवानों द्वारा बलिदानी जवान के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया।जवान के पार्थिव शरीर को देख पूरे गांव में मातम पसर गया,सभी की आँखें नम हो गई। ग्रामीणों ने भी जवान को  श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही बीएसएफ जवानों के द्वारा सलामी दी गई ।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS