November 13, 2026

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,35 टन सरिया हेराफेरी का पर्दाफाश

IMG-20241110-WA0974.jpg

आरोपी ट्रक चालक और व्यापारी गिरफ्तार

 सामना – रायगढ़- थाना पूंजीपथरा पुलिस ने 35 टन सरिया की हेराफेरी के मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी ट्रक चालक और एक स्थानीय व्यापारी को गिरफ्तार करते हुए लगभग 19 लाख रुपये मूल्य का चोरी हुआ माल बरामद कर लिया है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक विकास सिंह और व्यापारी दिनदयाल गुप्ता उर्फ बटू को मध्य प्रदेश के शहडोल में दबिश देकर पकड़ा, व्यापारी ने चोरी किए गए सरिया का बड़ा हिस्सा अपने गोदाम में खरीद लिया था।

 रिपोर्टकर्ता दीपक बंसल ने थाना पूंजीपथरा में शिकायत की थी,कि 16 अक्टूबर को रायगढ़ इस्पात एवं पावर प्रालि देलारी से हरियाणा के हिसार स्थित शुभम एसोसिएट के लिए 35.1 टन सरिया (कीमत लगभग 18.96 लाख रुपये) को  ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजा गया था।

ट्रक में सरिया लोड कर  ट्रक चालक विकास सिंह को हरियाणा के लिए रवाना किया गया, लेकिन 6 नवंबर तक गंतव्य स्थान पर सामान नहीं पहुंचने पर शिकायतकर्ता ने ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर थाना पूंजीपथरा में 35.1 टन सरिया की चोरी का मामला अप.क्र. 247/2024 धारा 316(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।

      पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में निरीक्षक राकेश मिश्रा की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए और एएसआई जयराम सिदार के नेतृत्व में पुलिस टीम को शहडोल भेजा गया। 8 नवंबर को पुलिस टीम ने ट्रक चालक विकास सिंह को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने शहडोल जिले के ब्यौहारी में व्यापारी दिनदयाल गुप्ता के गोदाम में 15 टन सरिया अनलोड कर दिया था। पुलिस ने विकास सिंह और व्यापारी दिनदयाल गुप्ता के मेमोरेंडम पर कुल 35.1 टन सरिया जब्त कर लिया, जिसकी कीमत लगभग 18.96 लाख रुपये है।

 पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर मिली सफलता में थाना प्रभारी राकेश मिश्रा, एएसआई जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी और साइबर सेल के आरक्षक विकास प्रधान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए पूरे मामले में शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की और खयानत की धाराओं के तहत

आरोपी (1) दिनदयाल गुप्ता उर्फ बटू पिता मोतीलाल गुप्ता उम्र 37 वर्ष सा० ब्यौहारी, सुखातरीया, अस्पताल रोड थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल, म.प्र. 

(2) विकास सिंह पिता धीरेश सिंह उम्र 31 वर्ष सा० अमीलकी थाना गोविंदगढ़, जिला रीवा म०प्र० को कल विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS