November 13, 2026

प्रार्थना सभा में हंगामा करने के विरोध में मसीही समाज ने की कार्रवाई की मांग

20241111_185448.jpg

दोबारा आवेदन देने पहुंचे थाने,की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सामना -रायगढ़ – धर्मांतरण के आरोपों और प्रार्थना सभा स्थल पर हंगामा करने के विरोध में मसीही समाज और समर्थक लिखित आवेदन देने सोमवार को दोबारा थाने पहुंचे, इससे पहले उन्होंने रविवार की शाम उनके प्रार्थना स्थल पर हंगामा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन सौंपा था।

दरअसल,रविवार को रायगढ़ शहर के गांधीनगर इलाके में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण किए जाने के मामले ने जब तूल पकड़ा तो देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई,इसी बीच पुलिस बल भी मौके पर पहुंची जहां मामले की गंभीरता को देख पास्टर और घर मालिक को हिरासत में लिया गया।जिसके बाद घर के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

इस दौरान वहां काफी गहमा गहमी का माहौल निर्मित हो गया,वहां उपस्थित लोगों का आरोप था कि उस घर में प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

जिसके बाद रविवार देर शाम मसीही समाज और उससे जुड़े लोगों ने भी जूटमिल थाने पहुंच कर आवेदन सौंपा,जिसमें उन्होंने धर्मपरिवर्तन की बात से साफ इनकार करते हुए,उनकी प्रार्थना सभा में हंगामा करने, डराने धमकाने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया और सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं मसीही समाज और उनके अनुयायी सोमवार को एक बार फिर आवेदन देने जूटमिल थाने पहुंचे और उनके दिए आवेदन पर कार्रवाई की मांग की, आवेदनकर्ताओं का कहना था कि वे शांति पूर्ण तरीके से प्रार्थना कर रहे थे,धर्मांतरण का आरोप बेबुनियाद है, वहां कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया जा रहा था। समर्थकों में शामिल हिंदुओं का कहना था कि उनकी आस्था मसीही समाज में है,इसलिए वे वहां प्रार्थना करने जाते हैं जिसकी उन्हें पूरी स्वतंत्रता है।

उनके साथ मारपीट की गई,उन्हें डराया धमकाया गया इसलिए ऐसा करने वाले दोषियों पर कार्रवाई की मांग  की।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS