November 13, 2026

मिथुन चक्रवर्ती को पाकिस्तानी डॉन ने दी धमकी,कहा”माफ़ी मांगे

n6387033011731335320540af30b8a66e50df09006c193b1308c52b3975e7e5bb90c23e226519342a3cd977.jpg

सामना – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान को कुछ दिन पहले ही धमकी मिली थी, जिसके बाद अब बॉलीवुड एक्टर और कोलकाता के बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को सरेआम धमकी दी गई है।

वीडियो के जरिए मिली धमकी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दुबई में बैठे एक पाकिस्तानी डॉन ने मिथुन को धमकी दी है, पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगने को कहा है।

पाकिस्तान से मिली मिथुन चक्रवर्ती को धमकी

दुबई में बैठे पाकिस्तानी डॉन ने एक वीडियो जारी कर मिथुन को सरेआम धमकी दी है. इस वीडियो में शहजाद ने कहा कि आप 10-15 दिन में अपना एक वीडियो जारी करें और माफी मांगें,आपके लिए माफी मांगना बेहतर है और आपकी माफी जायज है। यही बेहतर है और ऐसा करना बनता भी है। आपने दिल दुखाया है। आपको दूसरी मजहबों के लोगों ने जितना प्यार किया है, उतनी इज्जत मुसलमानों ने भी दी है। इस उम्र में आपको बकवास नहीं करना चाहिए। बाद में पछताना पड़ता है।

यह है मामला – दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता मिथुन चक्रवर्ती ने पिछले महीने उत्तर 24 परगना जिले में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिया था और इसके बाद ही पूरा बवाल हुआ था।दरअसल, इसके बाद मिथुन के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई थी।

इस भाषण मेंउन्होंने कथित तौर पर कहा कि आज “मैं एक अभिनेता के तौर पर नहीं बल्कि 60 के दशक के मिथुन चक्रवर्ती के तौर पर बोल रहा हूं. उन्होंने कहा कि राजनीति के हथकंडे मेरे लिए नये नहीं हैं क्योंकि मैंने खून की राजनीति की है, इसलिए राजनीति की चालें मेरे लिए नई नहीं हैं,मुझे पता है कि क्या कदम उठाया जाएगा.’ मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने कह रहा हूं कि इसके लिए जो भी जरूरी होगा मैं करूंगा। यहां के एक नेता ने कहा था कि हिंदुओं को काटकर भागीरथी में बहा दिया जाएगा। मुझे लगा था कि मुख्यमंत्री उनसे कुछ कहेंगी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन मैं कह रहा हूं कि तुम्हें तुम्हारी जमीन में गाड़ दूंगा”।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS