November 14, 2026

IPLऑक्शन सूची में छत्तीसगढ़ के 7 खिलाड़ियों के चयन पर ओपी चौधरी ने दी बधाई

IMG-20241116-WA1042.jpg

रायगढ़ के शुभम सहित 7 को स्थान मिलना प्रदेश के लिए उपलब्धि

सामना – रायगढ़ :- बीसीसीआई द्वारा आईपीएल ऑक्शन के लिए जारी 574 खिलाड़ियों की सूची में छत्तीसगढ़ के सात खिलाड़ियों को शामिल किए जाने पर प्रदेश के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ने सोशल मंच में हार्दिक बधाई एवं शुभ कामना देते हुए इसे छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि बताया।

विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा रायगढ़ निवासी संजय अग्रवाल  के सुपुत्र शुभम अग्रवाल सहित छत्तीसगढ़ के 7 खिलाड़ियों आयुष पांडे, अजय मंडल, अमनदीप खरे, प्रतीक यादव, आशीष डहरिया, और प्रशांत साईं पैकरा को आईपीएल के मेगा ऑक्शन में स्थान मिलना छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई द्वारा 24 नवंबर 25 नवंबर को सऊदी अरब में होने वाले आईपीओ आक्शन के लिए 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ीयों की सूची जारी की है।जिसमें पहली बार छत्तीसगढ़ के सात खिलाड़ीयो का नाम शामिल किया गया है।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS