November 14, 2026

बीजेपी ने फिर लहराया परचम,46 हज़ार मतों से जीते सुनील सोनी

Screenshot_20241025_201231_Chrome.jpg

रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट के नतीजे

सामना – छत्तीसगढ़ की रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं,बृजमोहन के गढ़ में एक बार फिर से बीजेपी ने अपना परचम लहरा दिया है।

इस सीट पर 34 सालों से बना रिकॉर्ड एक बार फिर से बरकरार रहा और रायपुर दक्षिण की जनता ने सुनील सोनी को जीत का ताज पहना दिया है।

मतगणना के शुरुआती रुझान से ही भारतीय जनता पार्टी के सुनील कुमार सोनी कांग्रेस के आकाश शर्मा से आगे रहे हैं।

बीजेपी के सुनील सोनी को 89220 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 43053वोट मिले हैं।इस तरह सुनील सोनी को 46167 मतों से जीत मिली है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीत के बाद कहा कि क्षेत्र की जनता ने भाजपा सरकार के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS