November 14, 2026

जशपुर में गौ मांस खाते 14 आरोपी गिरफ्तार,सख्त धाराओं में हुई कार्रवाई

n64077707317325939916805970b94a1904c3d9e5dd20d9996b3e41a110d683bc6dcfd25fac2174803bd93f.jpg

12किलो गौ मांस जब्त,सख्त धाराओं पर की गई कार्रवाई

सामना – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गौवंश की हत्या कर उसके मांस का सेवन करने के आरोप में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।सभी आरोपी आदिवासी समजा से हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गौ मांस, हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि नारायणपुर थाना प्रभारी सतीश सोनवानी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहेराखार गांव के निवासी आश्विन कुजूर अपने घर में चोरी-छिपे गौवंश की हत्या कर मांस पकाकर खा रहे हैं।

इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की,इस दौरान घटनास्थल पर 10 किलो गोमांस और 2 कड़ाही में पकता मांस भी बरामद हुआ, इसके अलावा, एक टांगी, 2 बैठी, और सफेद प्लास्टिक बोरे में गौवंश का अवशेष भी जब्त किया गया.इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

सख्त धाराओं में की गई कार्रवाई

गिरफ्तार किए गए 14 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु क्रूरता अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और BNS की धारा 325, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

रोहित कुजूर (28 साल)
संजय कुजूर (32 साल)
आश्विन कुजूर (32 साल)
अनुरंजन कुजूर (25 साल)
दीप कुमार तिर्की (25 साल)
बरथोलुयिस लकड़ा (50 साल)
प्रकाश तिर्की (45 साल)
पोलडेक लकड़ा (35 साल)
रानू कुजूर (31 साल)
अजमेस लकड़ा (25 साल)
संदीप कुजूर (35 साल)
तेलेस्फोर कुजूर (57 साल),बहेराखार.
नवीन मिंज (30 साल), निवासी जुड़वाईन चौकी, दोकड़ा थाना कांसाबेल।
आशीष टोप्पो (28 साल), निवासी जुड़वाईन चौकी, दोकड़ा थाना कांसाबेल।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS