November 14, 2026

महिला रेंजर का डीएफओ पर आरोप,शारीरिक संबंध बनाने के लिए बनाया दबाव

Screenshot_20241127_121803_Chrome.jpg

मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री से की शिकायत

सामना – छत्तीसगढ़ के जशपुर की आदिवासी महिला रेंजर ने डीएफओ पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इस बात की शिकायत ना केवल मुख्यमंत्री से की है बल्कि कई मंत्रियों सहित केंद्रीय मंत्री तक अपनी शिकायत पहुंचाई है,जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

महिला रेंजर ने जशपुर के डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय पर यह आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कैंप ऑफिस में की है साथ ही मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और केंद्रीय मंत्री को शिकायत भेजी है।

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह कुनकुरी में पदस्थ थी, तब जितेन्द्र उपाध्याय ने वन विश्राम गृह कुनकुरी में कहा कि ‘तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो और गलत काम करने के लिए प्रपोज किया।

महिला रेंजर का आरोप है कि जब पीड़िता ने मना किया तो उसे परेशान किया जाने लगा। व्यक्तिगत बदले की भावना से अनर्गल शिकायत भी की गई। उस समय तत्कालीन विधायक को भी इस मामले की शिकायत की गई थी। इसके बाद भी डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने परेशान करने के उद्देश्य से अपने नाम पर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से फर्जी शिकायत करवाई थी।

महिला रेंजर ने अपनी शिकायत में बताया है कि विधानसभा चुनाव के पहले डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय ने धमकी दी कि तुम अपना ट्रांसफर कुनकुरी से मनोरा करा लो, नहीं तो एक नेता का नाम लेते हुए कहा कि वे दोबारा विधायक बनेंगे तो तुम्हें नहीं छोड़ेंगे, तुम यहां काम नहीं कर पाओगी, तुम्हारा जीना मुश्किल हो जाएगा।

तब महिला ने डर कर अपना ट्रांसफर कुनकुरी से मनोरा करने के लिए आवेदन दिया। महिला रेंजर को कोमनोरा के साथ-साथ जशपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

रेंजर ने आरोप लगाया है कि शासकीय भ्रमण के नाम पर डीएफओ उसे अपने निजी वाहन इनोवा में बैठा कर लोदाम क्षेत्र की ओर ले गए और वहां गलत हरकत करने का प्रयास किया। जिस पर दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी।

इस पूरे प्रकरण के बाद महिला रेंजर ने इस मामले की शिकायत सीएम कैंप कर्यालय बगिया में की साथ ही उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक,अनुसूचित जनजाति महिला आयोग,वन मंत्री,केंद्रीय मंत्री,गृह मंत्री समेत अन्य लोगों को भेजकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS