November 14, 2026

Raigarh- रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव,शिनाख्त के लिए पुलिस ने की अपील

IMG-20241204-WA0629.jpg

सामना -रायगढ़- ग्राम संबलपुरी में एनटीपीसी रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पाया गया है,मृतक युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है।मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

बुधवार की सुबह  ग्राम संबलपुरी में एनटीपीसी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक के शव सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ थाना चक्रधरनगर और साइबर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची । 

पुलिस टीम ने शव और रेलवे ट्रैक के आसपास बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक ने काले रंग का लोअर पहना हुआ था और गले में एक साधारण चेन थी, जिसके लॉकेट पर “Queen” लिखा हुआ है। ग्रामीणों ने युवक को स्थानीय नहीं बताया और आशंका जताई कि वह बाहरी व्यक्ति हो सकता है।


थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र के गुमशुदा व्यक्तियों का रिकॉर्ड चेक कर सूचना साझा करने सूचित किया गया है और शव को केजीएच अस्पताल में सुरक्षित रखवाया है। 

मृतक की पहचान और परिजनों का पता लगाने पुलिस ने युवक की तस्वीरें विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की गई हैं, पुलिस ने की अपील है कि मृतक के संबंध में थाना प्रभारी चक्रधरनगर के मोबाइल नंबर-9479193210 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193299 में सूचित करें ।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS