ITI में ट्रेनिंग ऑफिसर,हॉस्टल सुपरिटेंडेंट भर्ती के लिए 30 दिसंबर से वेरिफिकेशन

0
Screenshot_20241226_200109_Chrome.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI)  में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों(Training Officer) छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास अधीक्षिका (Hostal Superintendent) की भर्ती के लिए अगले चरण का दस्तावेज सत्यापन(Verification) 30 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सड्डू रायपुर में किया जाएगा।

30 दिसम्बर को प्रशिक्षण अधिकारी के इलेक्ट्रिशियन, कम्प्युटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कारपेंटर, टर्नर एवं फिटर ट्रेड और  31 दिसम्बर को प्रशिक्षण अधिकारी के ड्राईवर कम मैकेनिक, मशीनिष्ट, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वर्कशॉप कैल्कुलेशन एण्ड साइंस एंड इंजीनियरिंग ड्राइंग, वायरमैन, वेल्डर, शीट मेटल वर्कर, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (अंग्रेजी) एवं सिविंग टेक्नोलॉजी ट्रेड के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

साथ ही  31 दिसम्बर को छात्रावास अधीक्षक/ छात्रावास अधीक्षिका के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन उपरांत अगले दिन दोपहर 12:00 बजे तक दस्तावेज सत्यापन स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

इस चरण के लिए रिक्त/संभावित-रिक्त पदों के विरूद्ध लगभग दस गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाये जाने के आधार पर चयन के लिए किसी अभ्यर्थी का कोई दावा नहीं होगा।

यह दस्तावेज जरूरी

अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने अध्यापकीय अनुभव के दौरान प्राप्त किए गए वेतन के बैंक द्वारा सत्यापित स्टेटमेंट सहित अपने समस्त दस्तावेज तैयार रखें। इस चरण के लिए  दस्तावेज सत्यापन में बुलाये जाने वाले विभिन्न व्यवसायों के अभ्यर्थियों के कटऑफ अंक व्यापम द्वारा जारी मेरिट के आधार पर पृथक से जारी किये जा रहे हैं।

यहां देख सकते है जानकारी

सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी के लिए निरंतर रोजगार एवं प्रशिक्ष संचालनालय की वेबसाइट http://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *