November 23, 2026

Raigarh- महापौर की रेस में संगीता भाटिया का भी फेस,बीजेपी से टिकट की मांग

IMG-20250107-WA1123.jpg

नगरीय निकाय चुनाव में रायगढ़ से महापौर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। इसके बाद से ही बीजेपी और कांग्रेस से महापौर का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के चेहरे सामने आने लगे हैं।

इन चेहरों में से एक चेहरा बीजेपी से संगीता सोनकर भाटिया का भी सामने आया है, संगीता भाजपा नेता रविन्द्र भाटिया की पत्नी और एक सामाजिक चेहरा हैं।


भाजपा में वर्ष1990 से अलग अलग पदों पर आसीन सक्रिय राजनीति कर रहे रविन्द्र भाटिया वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला रायगढ़ के अध्यक्ष हैं।

तो वहीं संगीता सोनकर भाटिया भी सक्रिय महिला हैं,जो जनहित के मुद्दों पर सामने आती रहीं हैं,पूर्व में सविता सोनकर भाटिया ने बूढ़ी माई स्थित कर्बला तालाब की साफसफाई और बेहतर रखरखाव की मांग के साथ बड़ा आंदोलन किया गया था, जिसके बाद से ही कर्बला तालाब के आसपास नियमित साफ सफ़ाई हो रही है। ऐसे में लोगों का मानना है कि संगीता एक योग्य उम्मीदवार हैं,इसलिए यदि उन्हें मौका दिया जाय तो निश्चित रूप से उन्हें जनता का समर्थन जरूर मिलेगा जो रायगढ़ विकास और जनहित की दृष्टि से फायदेमंद साबित होगा।

बहरहाल रविन्द्र भाटिया अपनी पत्नी के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं,अब देखना यह होगा कि बीजेपी उनकी इस मांग पर क्या निर्णय लेती है।

Advertisement Carousel