November 23, 2026

Raigarh वार्ड नं 29 से चुनाव लड़ने सुनीता मल्होत्रा ने दिया आवेदन

IMG-20250111-WA0899.jpg

सामना- रायगढ़ निगम के वार्ड नंबर 29 कयाघाट से पार्षद चुनाव के लिए सुनीता मल्होत्रा ने कांग्रेस से अपनी दावेदारी पेश की है।

इस संबंध में सुनीता मल्होत्रा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला को पार्षद चुनाव के लिए अपना आवेदन सौंपा है।

इस वार्ड के पूर्व पार्षद शौकी लाल बघेल के निधन के बाद,यह वार्ड रिक्त पड़ा है, उनका मानना है कि सुनीता मल्होत्रा वार्ड के विकास और जनता के हित में पार्टी का अच्छा काम कर सकती हैं।

सुनीता पिछले 20 वर्षों में ,वर्तमान में जिला महिला कांग्रेस सदस्य,वार्ड क्रमांक 29 कयाघाट के आरोग्य समिति की अध्यक्ष।लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की सचिव।वार्ड की बुनियादी समस्याओं का निराकरण कराने में सतत कार्यशील।

सुनीता मल्होत्रा एक सामाजिक चेहरा है उहोंने गरीब महिला एवं वृद्धों के लिए वृद्धा पेंशन एवं राशन कार्ड बनाने के लिए हमेशा सहयोग किया है।साथ ही वार्ड की सड़क, पानी, बिजली छोटी-बड़ी समस्याओं का निराकरण कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

सुनीता मल्होत्रा की महिलाओं के बीच गहरी पकड़ है और उनका स्वभाव सरल एवं सहज है, जिसके कारण वह पूरी तरह से वार्डवासियों के बीच एक जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। सुनीता मल्होत्रा की छवि एक सक्षम और समर्पित कार्यरत  के रूप में उभरी है, जो हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए काम करती रही हैं। उनके चुनावी मैदान में उतरने से पार्टी को एक महिला प्रत्याशी के रूप में एक मजबूत उम्मीदवार मिलेगा।

Advertisement Carousel