November 23, 2026

IAS Posting- छत्तीसगढ़ के 5 आईएएस अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

Screenshot_20250112_195447_Adobe-Acrobat.jpg

IAS सुब्रत साहू बने सहकारिता विभाग के अपर सचिव, जय प्रकाश मौर्य को हस्तशिल्प विकास बोर्ड के प्रबंध संचालक नियुक्त

सामना – छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के पांच IAS आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।इसके अलावा एक आईएफएस अफसर को अतिरिक्त प्रभार के साथ नई जिम्मेदारी दी गई है।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार IAS सुब्रत साहू को उनके बर्तमान कर्तव्यो के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

IAS जय प्रकाश मौर्य को प्रबंध संचालक, माटीकला बोर्ड के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जय प्रकाश मौर्य के कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से  यशवंत कुमार  हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।जय प्रकाश मौर्य के पदभार ग्रहण करने के दिनांक से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

IAS रिमीजियुस एक्का  को विशेष सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

IAS रजत बंसल, भा.प्र.से. (2012), आयुक्त, मनरेगा तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण को उनके वर्तमान कर्तव्यो के साथ-साथ विशेष सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS कुंदन कुमार  को आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, गृह निर्माण मंडल के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

IAS कुंदन कुमार  द्वारा आयुक्त, गृह निर्माण मंडल का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से आयुक्त, गृह निर्माण मंडल के असंवर्गीय पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

Advertisement Carousel