October 30, 2026

Raigarh स्कूल में निकले दो अजगर,सर्प रक्षक टीम ने किया रेस्क्यू

IMG-20250122-WA1219.jpg

सामना – रायगढ़ – स्कूल परिसर से सर्प रक्षक समिति रायगढ़ के पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ दो अजगर सांपों का रेस्क्यू किया।जिनमें से एक अजगर 6:30 फीट का  और दूसरा 9 फीट लगभग का था।

यह रेस्क्यू दो स्कूलों  साधुराम विद्या मंदिर और गोर्रा गांव के शासकीय हाई सेकेंडरी  स्कूल से किए गए।

बुधवार की शाम साधुराम विद्या मंदिर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां स्कूल के पीछे स्थित स्टोर रूम में 9 फीट लंबा अजगर सांप देखा गया,जिसकी सूचना स्कूल प्रबंधन ने वन विभाग को दी और वन विभाग ने तत्काल सर्प रक्षक समिति रायगढ़ को दी गई,जिसके बाद समिति के सदस्य पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ स्कूल पहुंचे जहां अजगर का सफल रेस्क्यू किया।

इसी तरह गोर्रा गांव के शासकीय हाई स्कूली से भी लगभग 6:30फीट लंबा अजगर का रेस्क्यू किया गया और वन विभाग अधिकारी की मौजूदगी में दोनों सांपों को जंगल सुरक्षित रिलीज़ कर दिया।

यह जानकारी सर्प रक्षक समिति के मीडिया प्रभारी जय नारायण खर्रा ने दी।