November 14, 2026

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रहे प्रधान आरक्षक सहित 6 की मौत,3 की हालत गंभीर

Screenshot_20250203_112519_Chrome.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रहे 7 श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए,हादसा इतना भयावह था कि इसमें 6 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई,अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसा यूपी के सोनभद्र जिले में वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाइवे 5 A चोपन-हाथीनाला मार्ग पर हुआ।दुर्घटनाग्रस्त कार में 7 लोग सवार थे, जिसमें से कार चालक समेत 6 की मौत हो गई है।जो छत्तीसढ़ के बलरामपुर जिले के हैं।

उस वक्त हुआ जब छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रही एक कार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार एक घर में जा घुसी।

जानकारी के मुताबिक क्रेटा कार छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ रवि प्रकाश मिश्रा की थी,वो अपनी मां उषा मिश्रा, पत्नी प्रियंका मिश्रा, बेटे दिव्यांशु मिश्रा, अथर्व मिश्रा और मेड दुर्गा देवी के साथ प्रयागराज जा रहे थे. गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था. हादसे में रवि प्रकाश, उषा मिश्रा, प्रियंका, अथर्व और ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दिव्यांशु मिश्रा और दुर्गा देवी गंभीर घायल हैं।

हादसे घटना के बाद हाथीमला चोपन पुलिस मौके पर पहुंची,आनन-फानन में सभी घायलों को चोपन अस्पताल भेजा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लिया,उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS