November 14, 2026

जिला पंचायत रायगढ़ में बीजेपी को मिली जीत,सुषमा खलखो निर्विरोध निर्वाचित

Screenshot_20250206_180719_Facebook.jpg

सामना – रायगढ़- छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने कई सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की है,वहीं रायगढ़ नगर निगम में भी दो भाजपा पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध  निर्वाचित घोषित हुए हैं,इसी कड़ी में अब जिला पंचायत रायगढ़ में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को फिर जीत मिली है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो रायगढ़ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

जिसके बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने सुषमा खलखो का निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी किया। सुषमा खलखो को मिली इस जीत पर उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।

इसके पूर्व संगीता गुप्ता जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं थी।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS