November 14, 2026

रायगढ़ में उमेश पटेल करेंगे महापौर,पार्षद प्रत्याशियों के लिए रोड शो

IMG-20250206-WA1356.jpg

सामना – रायगढ़- नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिला प्रभारी पूर्व केबिनेट मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल  7 फरवरी को महापौर प्रत्याशी जानकी काटजू व समस्त कांग्रेस पार्षदों के लिए प्रचार करने रोड शो करेंगे।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए चार दिन ही बाकी हैं,कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जानकी काटजू सहित सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के लिए जनसंपर्क कर जनता से समर्थन की अपील भी कर रहे हैं।

इसी बीच खरसिया विधायक उमेश पटेल सभी प्रत्याशियों के उत्साह वर्धन और जनता जनार्दन से कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए खुद मैदान में उतर रहे हैंजिसके तहत रायगढ़ में 7फरवरी को रोड शो आयोजित किया गया है।


रोड शो के रूट चार्ट की जानकारी इस प्रकार है –
-प्रातः11 ;30 बजे वार्ड नंबर 39 जगन्नाथ मंदिर से चुना भट्ठा कोतरा रोड
वार्ड नंबर 40-चुना भट्ठा से मारुति पॉइंट गली से होकर प्रणामी मंदिर।
वार्ड नंबर 1- राजीव नगर गली नंबर 2 से दूध डेयरी के सामने तक।
वार्ड नंबर 2 -दूध डेयरी के सामने से प्रियदर्शी गेट
स्टेज होते हुए शीतला मंदिर बावलीकुवां,दशरथ पान ठेला तक।
-दोपहर से-
वार्ड नंबर 29-मिनीमाता चौक से प्रगति चौक पदयात्रा
वार्ड नंबर 31-लेबर कालोनी में नूक्कड़ सभा
वार्ड नंबर32
-बांझिंनपाली में नूक्कड़ सभा ।
वार्ड नंबर 35-कबीर चौक, झोपड़ी पारा मोहल्ला दुर्गा चौक।
वार्ड नंबर 36 दुर्गा चौराहे में नूक्कड़ सभा का कार्यक्रम होगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने समस्त कांग्रेसजनों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने अपील की है।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS