November 14, 2026

महापौर प्रत्याशी जेठूराम का शक्ति प्रदर्शन,हजारों समर्थकों के साथ निकाली रैली

IMG-20250208-WA1226.jpg

सामना रायगढ़ -11 फरवरी को छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ नगर निगम का चुनाव होना है,प्रचार प्रसार के अंतिम दौर में प्रत्याशी जुटे हुए हैं इसी कड़ी में शनिवार को के निर्दलीय महापौर प्रत्याशी ने लगभग 3 हजार  समर्थकों के साथ शहर में विशाल रैली निकालकर समर्थन की अपील की।

निर्दलीय महापौर प्रत्याशी जेठूराम कांच का गिलास चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़ रहे हैं। वे अपना चुनाव प्रचार करने लगातार वार्डों में अपना दौरा कर रहे हैं,जहां उन्हें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

स्टार प्रचारकों के बीच जेठूराम की धमक

बीजेपी हो या कांग्रेस के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए दोनों ही दलों से दिग्गज नेताओं ने रोड शो कर प्रचार प्रसार किया,वहीं जेठूराम स्वयं ही अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं,आज रैली के माध्यम से उन्होंने अपनी मजबूत उपस्थिति दिखाते हुए, त्रिकोणीय मुकाबले का आसार जता दिया है।

रायगढ़ में बहेगी विकास की धारा

महापौर प्रत्याशी जेठूराम मनहर ने आज अपने चुनाव प्रचार के दौरान कई स्थानों पर जनता से संवाद भी स्थापित किया उन्होंने कहा कि आप सभी से मिल रहे स्नेह और आशीर्वाद ही मेरे ऊर्जा का स्त्रोत है,जनता से मिल रहे अपार स्नेह और वरिष्ठ जनों से मिल रहे आशीर्वाद से अलग ही ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा मै वादा करता हूं कि यदि मैं विजयी होता हूं तो रायगढ़ नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ नगर निगम बना कर जन समस्यायों के निवारण को प्राथमिकता में रखूंगा।

गरीब परिवार की बेटियों के लिए जेठूराम की घोषणा

प्रत्याशी जेठूराम मनहर ने अपने कार्यकाल में शहर विकास के अनेक कार्य किए हैं,इस बार फिर उन्होंने जनता से रायगढ़ विकास की 21 घोषणाओं के साथ समर्थन मांगा है।इन घोषणाओं में गरीब परिवार की बेटियों के लिए एक अहम घोषणा जेठूराम ने की है कि यदि वे जीतकर शहर सरकार बनते हैं तो गरीबी रेखा के अतंर्गत जीवन यापन करने वाले परिवार के बेटियों के विवाह में कन्यादान स्वरूप 3100- रु. निगम की ओर से दिया जाएगा।

एक नजर जेठूराम मनहर की घोषणा पत्र पर


1जीवन दायनी केलो माई उद्धार के लिए विशेष कार्य योजना तैयार किया जावेगा।

  1. रायगढ़ नगर निगम को डेंगू मुक्त करना प्रथम प्राथमिकता होगी।
  2. न्यू मार्केट दुकान एवं संजय काम्पलेक्स के सब्जी मण्डी को व्यापारियों से चर्चा कर पसरा, दुकान एवं अन्य निर्माण कर सुव्यवस्थित किया जावेगा।
  3. गरीबी रेखा के अतंर्गत जीवन यापन करने वाले परिवार के बेटियों के विवाह में कन्यादान स्वरूप 3100/- रु. निगम की ओर से दिया जावेगा।
  4. रायगढ़ नगर निगम के पेय जल समस्या को दूर करने के लिए अमृत मिशन के अधुरे कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जावेगा ताकि मेरे शहर वासियो को शुद्ध पेय जल उपलब्ध हो सके।
  5. रायगढ़ नगर निगम में शामिल ग्रामीण वाडों से प्राप्त कर (टैक्स) की 90% हिस्से को सम्बंधित ग्रामीण वाडों के विकास हेतु उपयोग किया जावेगा एवं उनके बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जावेगा।
  6. नगर निगम के कर (टैक्स) सिस्टम में पार्दशिता लाया जावेगा, अनावश्यक चार्ज, सरचार्ज एवं यूजर चार्ज को हटाए जाने की दिशा में पहल किया जावेगा।
  7. रायगढ़ निगम क्षेत्र के सभी तालाबों का सौंदर्याकरण एवं जीर्णोधार (जयसिंग तालाब, बुधबधान तालाब एवं अन्य) किया जावेगा।
  8. रायगढ़ शहर के सभी छठ घाटों का विस्तार एवं नव निर्माण किया जावेगा।
  9. शहर के बेरोजगार युवाओं / महिला समूह के बहनों के स्वरोजगार के लिए शहर में रिक्त पड़े शासकीय भूमियों में दुकान निर्माण कर उन्हें आबंटित किया जावेगा।
  10. रामलीला मैदान, संजय मैदान एवं अन्य मैदानों को खेल प्रेमियों के लिए सुव्यवस्थित किया जावेगा।
  11. मीना बाजार, सर्कस एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए निगम क्षेत्र में अलग से स्थान चयन कर सुरक्षित किया जावेगा।
  12. यातायात व्यवस्था को जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनों की मदद से सुधार लाने की दिशा में पहल किया जावेगा।
  13. रायगढ़ निगम द्वारा निर्मित सभी दुकानों एवं गरीबों को आबंटित आवासों का जीर्णोधर किया जावेगा।
  14. निगम क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए लगातार निरीक्षण किया जावेगा।
  15. शासन की सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाये जाने के दिशा में कार्य किया जावेगा।
  16. आई.टी.आई. परिसर एवं अन्य स्थानों पर अधूरे निर्मित दुकानों को पूरा किया जावेगा।
  17. रायगढ़ के सम्मानीय सिनीयर सिटीजनों के लिए एक सर्व सुविधा युक्त “हमर सियान भवन का निर्माण किया जावेगा।
  18. महापौर निधि के समस्त राशि का उपयोग शहर के डेंगू उन्मूलन एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधित कार्यों पर उपयोग किया जावेगा।
  19. इतवारी बाजार (आक्सीजोन) में प्रभावित लघु एवं छोटे व्यपारियों की व्यवस्थापन का उचित व्यवस्था किया जावेगा।
  20. बुढ़ी माई (करबला) तालाब सौंदर्यकरण एवं संधारण के लिए विशेष पहल किया जावेगा।
Advertisement Carousel

LETEST POSTS