November 14, 2026

छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली बंपर जीत,10 नगर निगमों में लहराया परचम,कांग्रेस क्लीन

n65212423517396165564810e4b580cd8ff85af5ef894cb13f7c55ae562da2acce14a8750afc725f3e68eed.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम सामने आए हैं,जिसमें प्रदेश की राजधानी रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद भाजपा ने वापसी की है। यहां भाजपा की प्रत्याशी मीनल चौबे ने भारी मतों से जीत हासिल की है।

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है,जिसके साथ ही कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

1.रायपुर से मीनल चौबे ने दीप्ति दुबे को  डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।

2.दुर्ग में अलका बाघमारे ने 67000 वोट से कांग्रेस की प्रेमलता साहू को हरा दिया है।

3. धमतरी में रामु रोहरा ने 34085 वोटों से जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हुआ था, जिसके बाद रोहरा का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी से था।

4.कोरबा में संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52,000 वोट से हराया।

5.बिलासपुर में पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोट से शिकस्त दी।

6.रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हराया।

7.राजनांदगांव में निखिल द्विवेदी बीजेपी के मधुसूदन यादव से हारे।

8.जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी।

9.अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया।

10चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS